फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chole kulche special stall in chandigarh for fast food lovers

चंडीगढ़ के चटखारे ... गुड़ की चटनी के साथ छोले-कुलचे का जायका लें यहां

Sun, 28 May 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 May 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
chole kulche special stall in chandigarh for fast food lovers
गुड़ की चटनी के साथ छोले-कुलचे का जायका
चंडीगढ़ में खाने-पीने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। वहीं, इन्हें जायका देने वाले भी शहर में अपना काफी नाम कमा चुके है। सेक्टर-10 डीएवी कॉलेज के सामने श्यामलाल छोले-कुलचे वाले का जायका एक बार टेस्ट करने के बाद आपको स्वत: ही यहां तक  खींच लाएगा।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज के सामने श्यामलाल लगभग 48 साल से पीढ़ी दर पीढ़ी छोले-कुलचे की दुकान लगा रहे हैं। इनके छोले-कुलचे और गुड़ की चटनी का जायका ही ऐसा है कि जिसने एक  बार भी इसका स्वाद चखा, तो वह मौका मिलने पर दोबारा स्वाद लेने से चूकता नहीं है।
विज्ञापन


श्यामलाल के छोले-कुलचे की खासियत यह है कि वह खुद ही अपने मसाले तैयार करते हैं। जोकि बाजारों में उपलब्ध नहीं होता। वहीं, उनके  हाथों से बनी गुड़ की चटनी की इस जायके के स्वाद और बढ़ा देती है। डीएवी कॉलेज से पासआउट कई स्टूडेंट्स जोकि आज नामी मल्टी नेशनल कंपनियों में लाखों का पैकेज कमा रहे है या फिर आईएएस व आईपीएस बन चुके है। वह भी इस जायके के मुरीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कभी भी उन लोगों का डीएवी कॉलेज के सामने से गुजरना होता है, तो वह यहां रुक कर श्यामलाल के छोले-कुलचे खाना नहीं भूलते।
श्यामलाल की नई पीढ़ी अब इस जायके को लोगों तक पहुंचा रही है। गोपाल (16) ने बताया कि पहले उनके नाना श्यामलाल छोले-कुलचे  की दुकान लगाते थे। उसके बाद उनके मामा बीरपाल ने इस दुकान को संभाला और अब मैं इस दुकान को संभाल रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed