फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chitkara and asked Vivek school management, the Commission will be in front of the muscle

चितकारा और विवेक स्कूल प्रबंधन तलब, आयोग के सामने होगी पेशी

Fri, 13 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jan 2017 01:19 AM IST
सार

chandigarh news, school, accident, notoce,

विज्ञापन
Chitkara and asked Vivek school management, the Commission will be in front of the muscle
स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन को चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने समन जारी किया है। कमीशन ने स्कूल प्रिंसिपल,ड्राइवर और पुलिस को 16 जनवरी को कमीशन के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारे के सामने चितकारा स्कूल की एक बस पलट गई थी। बस में उस समय 30 स्टूडेंट थे। 

इस मामले में स्कूल ड्राइवर प्रिंस (26) के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ है। कमीशन के एक सदस्य ने बताया कि इस तरह की घटना से स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है।  
विज्ञापन


पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर की लापरवाही को लेकर कमीशन के सामने बात रखनी होगी। उधर कमीशन ने सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में एक छात्र को प्रिंसिपल द्वारा थप्पड़ मारे जाने के मामले में भी स्कूल प्रिंसिपल और डायरेक्टर को तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार कमीशन ने दोनों को 16 जनवरी को तलब किया है। उधर इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से जांच कमेटी भी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed