फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chita squad of chandigarh police will be caught criminals

बाजारों में अब हुड़दंगियों की खैर नहीं, पकड़ेगा चीता स्क्वायड

Sun, 31 Jan 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sun, 31 Jan 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
chita squad of chandigarh police will be caught criminals

मनीमाजरा में बाजारों में बाइक सवार हुड़दंगियों को अब चीता स्क्वायड सबक सिखाएगा। चीता स्क्वायड की टीम बाजारों में लड़कियों से छेड़छाड़, अश्लील कमेंट, चेन स्नैचिंग, मोटरसाइकिलों से पटाखों की आवाज निकालने वाले युवकों को पकड़ेगी।

विज्ञापन


अक्सर देखने में आता है कि इस तरह के आपराधिक तत्व वारदात को अंजाम देकर बाजारों की गलियों में ओझल हो जाते हैं। लोग पुलिस के पास शिकायत करते हैं। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती है।
विज्ञापन


इसी समस्या से निपटने के लिए चीता स्क्वाएड टीम का गठन किया गया है। मनीमाजरा के एसएचओ हरमिंदर सिंह ने शनिवार को थाने में हुई पुलिस पब्लिक मीटिंग में ये आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में लोगों ने जोर शोर से बाजारों में हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। रामेश्वर गिरि, डॉ. बलदेव अरोड़ा, एसएस परवाना, प्रदीप बागरा, सुभाष धीमान, विजय गोयल, रामभज, जीएस भोला, आरपी शर्मा, अंकित कन्नू, हरकेश वर्मा, राजेंद्र बंसल, राजीव शर्मा ने छात्राओं को तंग करने वाले युवकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

लोगों ने रेलवे फाटक और मनसा देवी चौराहे पर बैरिकेड लगाने के साथ मनसा देवी से आने वाली सड़क पर बैरिकेड लगाकर वन वे करने की मांग की। लोगों ने कहा कि उन्होंने विश्वकर्मा मंदिर से ट्रैफिक को मनीमाजरा बस स्टैंड की तरफ से निकालने का सुझाव दिया है।


वहीं एसएचओ ने लगातार जाम से जूझ रहे लोगों की शिकायत पर रेलवे फाटक के दोनों ओर बैरिकेड लगाने के आदेश दिए हैं। मीटिंग में आम आदमी पार्टी के नेता मलकीत सिंह ने भी सहयोगियों से साथ भाग लेकर इलाके की समस्याएं रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed