फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children's talent in the playground

Chandigarh News: बच्चों ने खेल के मैदान में प्रतिभा

Sun, 14 Dec 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Children's talent in the playground
मनीमाजरा। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में 13 दिसंबर 2025 को नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों का जूनियर वार्षिक खेल दिवस उत्साह, ऊर्जा और उल्लास के माहौल में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेल मैदान में अपनी प्रतिभा, टीम भावना और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पालिका अरोड़ा, निदेशक, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक परवीन सेठिया और निदेशक देवराज सेठिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्वशी कक्कड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जूनियर वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उनमें अनुशासन, सहयोग व आत्मविश्वास का संचार करते हैं। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में बॉल इन द बकेट, पैक द बैग ऑब्स्टेकल रेस और दौड़ प्रतियोगिता जैसी रोचक गतिविधियां शामिल रहीं। टाइनी टॉट्स की जोशीली भागीदारी ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा मास पीटी एक्शन सांग और योग प्रदर्शन ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

जूनियर वार्षिक खेल दिवस के माध्यम से गुरुकुल ग्लोबल स्कूल ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed