फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Childrens Pic May Publish on Post Stamp, Know Here

डाक टिकट पर लग सकती है बच्चे की फोटो

Wed, 02 Jul 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
Childrens Pic May Publish on Post Stamp, Know Here

क्या आप जानते हैं कि डाक टिकट पर भी आप आपने बच्चे की फोटो लगवा सकते हैं। ऐसा सोचना कुछ समय पहले तक एक सपने जैसा था, लेकिन अब डाक विभाग की माई स्टैंप स्कीम ने इसे सच कर दिया है।

विज्ञापन


आपको अपनी, बेटे या बिटिया की डाक टिकट बनवाने के लिए पोस्ट आफिस आना होगा। यह है डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजना माई स्टैंप। माई स्टैंप योजना के अंतर्गत 12 स्टैंप की शीट है।
विज्ञापन


इसमें फोटो के लिए एक स्थान छोड़ा गया है। इसी जगह डाक विभाग आपकी फोटो लेकर स्टैंप प्रिंट करके देता है। 12 स्टैंप की कीमत तीन सौ रुपये है।

हां, आप अगर अपनी फोटो लेकर नहीं जाते हैं तो भी चिंता की कोई बात नहीं, डाक विभाग ने माई स्टैंप योजना की शुरुआत के साथ ही कई जिलों में हाई रेजोल्यूशन कैमरा और खास साफ्टवेयर लगाया है। इसकी मदद से मौके पर ही फोटो खींच ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टीट्यूशन के लिए छपवाएं स्टैंप

Childrens Pic May Publish on Post Stamp, Know Here

आप अपने इंस्टीट्यूशन के लिए खास मौकों पर माई स्टैंप योजना के अंतर्गत स्टैंप बनवा सकते हैं। डाक विभाग की इस योजना के तहत एमबीडी ने करीब एक हजार स्टैंप बनवाएं हैं।

जानकारी के अनुसार कई संस्थानों ने अपनी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्टैंप के लिए इंक्वायरी की है। संस्थान के लिए बनवाई जाने वाली माई स्टैंप के लिए जरूरी है कि अथाराइज्ड सिग्नेटरी आकर हस्ताक्षर करे।

चिट्ठी में लगाकर भेजिए स्टैंप

आप डाक विभाग से तैयार करवाई गई स्टैंप को चिट्ठी में लगाकर भेज सकते हैं। इसकी पोस्टेज कास्ट पांच रुपये की होगी। इसके लिए छह थीम है, जिसमें मुख्य रूप से ताजमहल, फ्लावर, जार्डियक साइन हैं।

सौ से ज्यादा पर 20 फीसदी छूट

Childrens Pic May Publish on Post Stamp, Know Here

12 स्टैंप बनवाने के तीन सौ रुपये लगेंगे। आप दो शीट लेंगे तो दस फीसदी छूट मिलेगी। 100 शीट तक यह डिस्काउंट जारी रहेगा। सौ से ज्यादा शीट पर बीस फीसदी डिस्काउंट होगा।

हमें माई स्टैंप योजना का रिस्पांस अच्छा मिला। इस योजना के तहत लोग अपनी, बच्चों की फोटो स्टैंप पर लगवा रहे हैं।
- कुलबीर सिंह, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, यूटी एंड पंजाब सर्कल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed