फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   childrens died, childrens died due to lock in car, jhajjar childrens died, haryana, jhajjar

खेलते-खेलते कार में घुसे 3 बच्चे, दम घुटने से दो की मौत

Wed, 11 May 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी/झज्जर Updated Wed, 11 May 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
childrens died, childrens died due to lock in car, jhajjar childrens died, haryana, jhajjar
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
खेलते-खेलते तीन बच्चे कार में घुस गए। अचानक सेंट्रल लॉक हो गया और दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा झज्जर के गांव डीघल के पाना मुढाण का है। हादसे के दौरान परिजन घर में चल रही सगाई की रस्म में व्यस्त थे।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने बच्चों की खैर खबर ली, लेकिन इधर-उधर तलाशने पर भी बच्चे नहीं मिले। करीब पांच बजे प्लॉट मालिक ने सूचना दी कि बाहर खड़ी कार में बच्चे बेसुध पड़े हैं। परिजनों ने किसी तरह कार का दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला और डीघल सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया और एक को वेंटिलेंटर पर रखा है।
विज्ञापन


खुशियों पर मातम का साया
दो बच्चों की मौत हो जाने से राजेंद्र, चांद सिंह और अशोक के घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन वे भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सगाई की रस्म चल रही थी, डेढ़ घंटे बाद पता चला

childrens died, childrens died due to lock in car, jhajjar childrens died, haryana, jhajjar
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार गांव डीघल निवासी राजेन्द्र के घर में उसके बेटे प्रवीण की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था सगाई समारोह में शरीक होने के लिए आस-पास के बुर्जग व रिश्तेदार घर पहुंचे हुए थे और घर में मंगल गान हो रहा था। इसी दौरान राजेन्द्र के भाई चांद सिंह का बेटा यकीन(7), परिवार के ही अशोक का पुत्र रितिक (7)और अनुज का पुत्र यश(3) खेलते-खेलते पास के प्लॉट में खड़ी कार में घुस गए।

इसी दौरान कार का सेंट्रल  लॉक बंद हो गया।  करीब डेढ़ घंटे बाद सगाई का कार्यक्रम समाप्त हो गया तो बच्चों को नहीं देखकर परिजनों ने इधर-उधर तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच जिस प्लॉट में कार खड़ी थी, उसके मालिक ने सूचना दी कि कार में तीन बच्चे बेसुध पड़े हैं। इससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह कार का दरवाजा खोलकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया।

बेसुध बच्चों को सीएचसी डीघल लाया गया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने बच्चों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने यकीन व रितिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि यश को वेंटिलेटर पर रखा गया है। यकीन इकलौता पुत्र है और रितिक का एक भाई है।

कार का सेंट्रल  लॉक होने से दम घुटकर दो बच्चों की मौत हो गई है। फिलहाल इस मामले में इतफाकिया कार्रवाई की गई है।
- जयभगवान दहिया, डीघल चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed