Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children showcased their talent at the Dadu Majra school Diwali fair.

Chandigarh News: ड्डूमाजरा स्कूल के दिवाली मेले में बच्चों ने दिखाई हुनर की चमक

Sun, 08 Nov 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent at the Dadu Majra school Diwali fair.
खुद तैयार उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी, पूर्व मेयर कुलदीप सिंह ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, डड्डूमाजरा में हेडमिस्ट्रेस अरविंदर कौर के नेतृत्व में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कौशल बोध और रिटेल पहल के तहत खुद तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई और उनकी बिक्री की। मेले का उद्घाटन पूर्व मेयर एवं स्थानीय पार्षद कुलदीप सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चौथी कक्षा के विद्यार्थी जतिन का अंग्रेजी भाषण रहा। वह इससे पहले संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित ''नो योर लीडर्स'' कार्यक्रम में भी भाषण दे चुका है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंह ने शिक्षिका ज्योति भारती के योगदान की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed