{"_id":"633746a86a25140548716958","slug":"children-of-chandigarh-will-get-admission-in-schools-on-priority-administrator-chandigarh-news-pkl464083915","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में चंडीगढ़ के बच्चों को प्राथमिकता पर मिलेगा दाखिला : प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में चंडीगढ़ के बच्चों को प्राथमिकता पर मिलेगा दाखिला : प्रशासक
विज्ञापन
चंडीगढ़। बच्चों के लिए एक ऐसी पॉलिसी बनाई जानी चाहिए जिससे स्कूलों में चंडीगढ़ के छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर दाखिला दिया जा सके। शहर की सांसद किरण खेर ने शुक्रवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कजहेड़ी की नई बिल्डिंग ब्लॉक के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। इस पर यूटी के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सहमति जताई और कहा कि इस तरह की योजना होनी चाहिए। इसके बाद शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग ने शहर के सभी बच्चों को 10 अक्तूबर दाखिला देने का आश्वासन दिया।
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में अभी ग्यारहवीं कक्षा की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। हर साल सरकारी स्कूलों से पढ़े हुए हजारों छात्र बाहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के आने के कारण अपने ही स्कूलों में दाखिले से वंचित रह जाते हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की ओर से शुक्रवार को जीएसएसएस कजहेड़ी के नए ब्लॉक का शिलान्यास किया गया। इस दौरान सांसद किरण खेर, सलाहकार धर्मपाल, शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग उपस्थित रहे। प्रशासक की ओर से छात्रों और शिक्षकों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और ईश्वरचंद्र विद्यासागर के जीवन और उपलब्धियों के बारे में बताया और ऐसे महान लोगों की विचारधारा का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
पलसोरा के मिडल स्कूल का भी रखा नींव पत्थर
जीएसएसएस कजहेड़ी के प्रस्तावित नए ब्लॉक की चार मंजिलों में 33 कमरे होंगे जो 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। नया भवन 3793 वर्ग मीटर भूमि को कवर करेगा। इस पर करीब 8.36 करोड़ रुपये का खर्च होगा। प्रशासक की ओर से सेक्टर-56 के पलसोरा की पुर्नवास कॉलोनी के गवर्नमेंट मिडल स्कूल के एक्सटेंशन का भी नींव पत्थर रखा गया। बिल्डिंग के इस ब्लॉक में तीन मंजिलों में 17 कमरे होंगे। इमारत 29380 वर्ग फुट क्षेत्र को कवर करेगी और इसकी लागत लगभग 5.57 करोड़ रुपये होगी। निर्माण कार्य 12 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।