{"_id":"09e20bfd3ac03da117bfb5e439260ff6","slug":"children-literature-fest-in-chandigarh-firstly","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पहली बार होगा चिल्ड्रन लिटरेचर फेस्टिवल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पहली बार होगा चिल्ड्रन लिटरेचर फेस्टिवल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में जो इतिहास पढ़ाया जाता है, उससे बच्चे जल्दी ऊब जाते हैं। इस वजह से बच्चे की दिलचस्पी इन विषयों में कम हो जाती है।
बच्चे पढ़ने में रुचि ले सकें और साथ ही साहित्य से भी जुड़े, इसके लिए चिल्ड्रन लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।
यह कहना है द अदब फाउंडेशन के चेयरमैन मितुल दीक्षित का। इनकी संस्था दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के साथ मिलकर चंडीगढ़ में पहली बार चिल्ड्रन लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन कर रही है।
शनिवार को सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में मितुल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आठ से 15 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित यह फेस्टिवल 28 और 29 मार्च को टैगोर थिएटर में होगा।
इसमें देश भर से कुल 16 लेखक और कई चित्रकार बच्चे हिस्सा लेंगे। बच्चों के लिए इसमें वर्कशॉप के साथ प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं।
चिल्ड्रन फेस्टिवल की डायरेक्टर और यंग जुबान की कमीशनिंग एडिटर अनिता रॉय ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों और साहित्यकारों के बीच दोस्ताना माहौल बनाना है। इससे बच्चे अपने पसंदीदा लेखकों को जान सकेंगे और उनसे मिल सकेंगे।