फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chikangunya is dangerous with dengue

डेंगू के बाद चंडीगढ़ में इस बीमारी ने पसारे पैर, आकड़ें डराने वाले

Fri, 23 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chikangunya is dangerous with dengue
Dengue - फोटो : Demo Pic
डेंगू के साथ चिकनगुनिया भी शहर के लिए खतरनाक हो गया है। पीजीआई और जीएमसीएच 32 की रिपोर्ट पर गौर करें तो अब तक चंडीगढ़ से चिकनगुनिया के कुल 18 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 13 केस पीजीआई में कंफर्म हुए और पांच केस जीएमसीएच 32 में। इससे पहले चंडीगढ़ में चिकनगुनिया के केस चंडीगढ़ में नहीं आते थे। इससे स्थिति गंभीर बनती जा रही है। लोगों को भी एहतियात बरतनी होगी।
विज्ञापन


चिकनगुनिया की तरह से डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। डेंगू के 20 नए केस सामने आए हैं। अब तक डेंगू के कुल 204 केस दर्ज किए जा चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से रोजाना 15-20 केस आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि डेंगू भी खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा केस सेक्टर 41, 43, मनीमाजरा, मौलीजांगरा व मलोया से आ रहे हैं। डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि उसका फील्ड एक्शन जारी है। 5892 घरों की जांच की गई। इनमें 165 घरों से डेंगू के लारवा मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed