फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Secretary Anurag Verma conducted surprise checking at Civil Hospital Mohali

Mohali: मुख्य सचिव ने किया सिविल अस्पताल का औचक दौरा, जानीं मुफ्त दवाओं और एक्स रे की उपलब्धता

Fri, 02 Feb 2024 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 02:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 26 जनवरी से सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं की घोषणा के बाद मुख्य सचिव जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
Chief Secretary Anurag Verma conducted surprise checking at Civil Hospital Mohali
मोहाली सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंचे मुख्य सचिव - फोटो : @dcmohali

विस्तार

पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा शुक्रवार को एक्शन मोड में दिखाई दिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीते दो दिन पहले की घोषणा का चीफ सेक्रेटरी ने जायजा लिया। सीएम ने प्रदेश के सभी सरकारी, सिविल और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा मोहाली के फेज-छह स्थित जिला अस्पताल जायजा लेने पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएस वर्मा ने इस सुविधा को जमीनी स्तर पर उतारने और मरीजों को इसका लाभ मिल सके, उसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के डीसी, सिविल सर्जन और एसएमओ की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने कहा कि इस योजना में किसी प्रकार की कोई ढील सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुख्य सचिव ने इस योजना को लेकर हर हफ्ते-10 दिन पर रिपोर्ट भी मांगी है। अगर कोई एसएमओ या डीसी उनकी इस अर्जी को नहीं सुनता है तो इसकी सूचना या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर-1100 पर संपर्क करने को कहा है। चीफ सेक्रेटरी के साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अजॉय शर्मा और पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के एमडी वरिंदर कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य रोगों की दवाएं शामिल की जाएंगी सूची में

इस योजना में जल्द ही अन्य गंभीर रोगों के इलाज में काम आने वाली दवाओं को भी सूची में शामिल किया जाएगा। अभी इस सूची में 276 प्रकार की दवाएं शामिल हैं। सीएस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि मरीजों को जिस प्रकार की ज्यादातर स्वास्थ्य दिक्कतें सामने आती हैं, उन्हें चिह्नित कर इलाज में काम आने वाली दवाओं को भी भविष्य में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मुफ्त दवाओं के लिए 25 करोड़ दिए

निशुल्क दवाओं के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इन दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सीनियर मेडिकल ऑफिसर की वित्तीय शक्तियां 25 हजार से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये कर दी गई हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में 23 जिला अस्पताल, 41 सब डिवीजन अस्पताल और 161 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर हैं। इन सभी अस्पतालों में उक्त प्रणाली लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed