{"_id":"697379858a2c9a939a09d578","slug":"chief-ministers-health-scheme-registration-of-beneficiaries-begins-in-hoshiarpur-chandigarh-news-c-70-1-spkl1012-104516-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सेहत योजना: होशियारपुर में लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सेहत योजना: होशियारपुर में लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
होशियारपुर। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में लाभार्थियों के पंजीकरण की शुरुआत कर दी गई है। योजना का औपचारिक शुभारंभ विधायक ब्रह्मशंकर ज़िम्पा ने किया। इसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों और गांवों सहित कुल 23 स्थानों पर लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है।
इस मौके पर विधायक ज़िम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस और निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। इससे अब महंगे निजी अस्पताल भी गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिकों की पहुंच में आ गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकार की आय सीमा तय नहीं की गई है, जिससे समाज के सभी वर्गों को समान लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत 2,356 से अधिक उपचार पैकेज शामिल हैं जिनमें सामान्य बीमारियों के साथ-साथ हृदय रोग, कैंसर, किडनी डायलिसिस व ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, प्रसव सेवाएं, नवजात शिशु देखभाल और आपातकालीन इलाज शामिल है। जांच और दवाइयां भी पूरी तरह मुफ्त होंगी। विधायक ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होते ही इलाज पूरी तरह कैशलेस होगा और केवल स्वास्थ्य कार्ड दिखाने पर सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में 850 से अधिक सरकारी और निजी अस्पताल योजना से जुड़े हैं।