{"_id":"ffb57cb782cbe74f2dda001b42b4877e","slug":"chief-minister-prakash-singh-badal-says-about-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैंने सुझाया था पीएम पद के लिए मोदी का नाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैंने सुझाया था पीएम पद के लिए मोदी का नाम'
मानसा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Apr 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद के लिए एनडीए में मोदी का नाम सबसे पहले उन्होंने ही प्रपोज किया था, जिसके बाद सभी की सहमति बनी।
विज्ञापन
वह रविवार देर रात मानसा की अनाज मंडी में आढ़तियों की एक विशेष रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ केंद्र का पक्षपात बंद करवाने और पंजाब को और प्रगति पर भेजने के लिए एनडीए की सरकार बनानी बनती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आढ़तियों के लिए फिक्रमंद है। पंजाब मंडी बोर्ड के उप चेयरमैन रविंद्र सिंह चीमा तो हर दिन आढ़तियों, व्यापारियों की समस्या उनके साथ सांझी करते रहते हैं। सीएम ने मनप्रीत बादल को मौकापरस्त बताते हुए व्यापारियों को कहा कि वह ऐसे इंसान को सबक सिखाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो प्रोपेगंडा हो रहा है कि अकाली दल मानसा में हर बार कांग्रेस के हाथों पिछड़ जाता है, वह गलतफहमी दूर कर दो और फिर मानसा के लिए पंजाब सरकार के गफ्फे हाजिर रहेंगे।
इस दौरान विधायक प्रेम मित्तल, व्यापार मंडल के मुनीष कुमार दानेवालिया, मंगतराय बंसल, भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश गोयल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंडी बोर्ड के उप चेयरमैन रविंद्र सिंह चीमा, विनोद काली, जिला अकाली दल के शहरी अध्यक्ष प्रेम अरोड़ा, नरेश मित्तल, विनरजीत गोल्डी, स्वर्ण हीरेवाला, रघुवीर सिंह, सुखविंदर सिंह औलख, जगप्रीत जग और लालजीत लाली भी हाजिर थे।