फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister parkash singh badal statement on bjp victory in chandigarh nagar nigam election

चंडीगढ़ चुनाव में भाजपा की जीत से बादल गदगद, पिता-पुत्र के बड़े बयान

Tue, 20 Dec 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
chief minister parkash singh badal statement on bjp victory in chandigarh nagar nigam election
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
चंडीगढ़ नगर निगम में शिअद-भाजपा गठजोड़ की ऐतिहासिक जीत से सीएम बादल गदगद हैं और उन्होंने इस पर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इस जीत को महज झलक करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पूरी तस्वीर राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में गठजोड़ के घमाकेदार जीत के बाद उभर कर सामने आएगी। मंगलवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परिणामों में गठजोड़ की लगातार तीसरी बार जीत को यकीनी बनाने के लिए हवा का रूख स्पष्ट कर दिया है।

बादल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में गठजोड़ को दिए जनादेश ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की शानदार कारगुजारी और जनपक्षीय नीतियों पर मोहर लगाई है और इन परिणामों ने अपने संकीर्ण सियासी हितों के लिए सरकार की आलोचना एवं झूठा प्रचार करने वाली विरोधी पार्टियों को चुप करवा दिया है।
विज्ञापन


इस जीत से अति प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बादल ने शिअद-भाजपा गठजोड़ के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को बधाई देते हुये कहा कि वर्ष 2017 में हो रहे पंजाब विधानसभा चुनावों में भी गठजोड़ यही इतिहास दोहरायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिंदर अब अगली शर्मिंदगी झेलने को तैयार रहें

chief minister parkash singh badal statement on bjp victory in chandigarh nagar nigam election
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि इस जीत से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह को पंजाब विधानसभा के चुनावों में गठबंधन की जीत के संदेश को ठीक से समझ लेना चाहिए।
मंगलवार को जारी बयान में बादल ने कहा कि चंडीगढ़ की 26 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें हासिल हुई हैं।

एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के लिए इससे अपमानजनक हालत और कोई नहीं हो सकती। बादल ने कहा कि इन नतीजों ने अमरिंदर के बड़े-बड़े दावों की हवा निकाल दी है। सत्ता हासिल करने के लिए अमरिंदर  आए दिन लोगों को भड़काने  के नए से नए मुद्दे पेश कर रहे हैं। यहां तक कि अमरिंदर ने चुनाव जीतने पर बादल सरकार के कल्याणकारी फैसलों तक को पलटने की घोषणा कर डाली। मगर इन नतीजों ने अमरिंदर के पंजाब की कमान संभालने के सपने को चकनाचूर कर दिया है।

बादल ने कहा कि अमरिंदर सिंह के नोटबंदी के खिलाफ प्रचार का लोगों को पर कोई असर नहीं पड़ेगा। चंडीगढ़ के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काले धन पर अंकुश लगाने के फैसले को स्वीकार किया है। अमरिंदर 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना कर चुके हैं और अब 2017 के चुनावों में उन्हें इसी स्थिति का सामना एक बार फिर करना पड़ेगा और उनकी हार की हेट्रिक निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed