{"_id":"6333676832aaca3e164ea6ad","slug":"chief-minister-manohar-lal-will-go-to-dubai-for-jungle-safari-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जंगल सफारी के लिए जाएंगे दुबई, मॉडल, प्रणाली व प्रक्रिया का करेंगे अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जंगल सफारी के लिए जाएंगे दुबई, मॉडल, प्रणाली व प्रक्रिया का करेंगे अवलोकन
Wed, 28 Sep 2022 08:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 28 Sep 2022 08:23 AM IST
सार
नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूग्राम में विकसित की जानी वाली जंगल सफारी के लिए शारजहा (दुबई) की सफारी का अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम में विकसित की जाने वाली जंगल-सफारी के संदर्भ में बुधवार को दुबई की एक दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूग्राम में विकसित की जानी वाली जंगल सफारी के लिए मॉडल, प्रणाली व प्रक्रिया के संदर्भ में शारजहा (दुबई) की सफारी का अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आढ़तियों का कमिशन भारतीय खाद्य निगम द्वारा निर्धारित किया जाता है। कमीशन में वृद्धि की आढ़तियों की मांग राज्य द्वारा केंद्र से की हुई है। ई-पोर्टल के माध्यम से खरीद की जाने की केंद्र व राज्य सरकार की नीति जारी रहेगी व उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : दिवाली का तोहफा: मॉडल और आरोही स्कूलों को मिलेंगे 1800 शिक्षक, मंगलवार को होगा सेंटा टेस्ट
विज्ञापन
वहीं, भ्रष्टाचार व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही सख्ती के संदर्भ में पूछे प्रश्न पर मनोहर लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति प्रारंभ से ही अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस की नीति को दृढ़ता से जारी रखा हुआ है। किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा।