{"_id":"6b709d9151b383e323bddab790ddc1f0","slug":"chief-minister-manohar-lal-khattar-admitted-pgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर की नाक का PGI में सफल आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर की नाक का PGI में सफल आपरेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 24 Dec 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नाक का पीजीआई चंडीगढ़ में आपरेशन किया गया। सीएम खट्टर को वीरवार सुबह साइनस की समस्या के चलते पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
देर शाम पीजीआई की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सीनियर डॉक्टरों ने वीरवार सुबह सीएम खट्टर के नाक की सर्जरी की और यह आपरेशन पूरी तरह सफल रहा।
सीएम की सेहत में तेजी से हो रहा सुधार है। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने तीन दिन का मेडिकल अवकाश ले लिया है। इस दौरान वे पूरी तरह आराम करेंगे। मुख्यमंत्री के अवकाश के चलते शुक्रवार को होने वाले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम कैप्टन अभिमन्यु देखेंगे।
विज्ञापन