{"_id":"624f10a1b6eac712105507a9","slug":"chief-minister-manohar-lal-held-a-meeting-with-the-state-level-vigilance-and-monitoring-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सीमए मनोहर बोले- सामाजिक समरसता बढ़ाने को सभी वर्गों के लिए हो एक श्मशानघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सीमए मनोहर बोले- सामाजिक समरसता बढ़ाने को सभी वर्गों के लिए हो एक श्मशानघाट
Thu, 07 Apr 2022 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:56 PM IST
सार
सीएम ने अधिकारियों को राज्यस्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में निर्देश दिए। कहा कि हर जाति, संप्रदाय को एक छत के नीचे लाने के लिए सामान्य सामुदायिक केंद्र बनाएं।
विज्ञापन
मनोहर लाल
- फोटो : Twitter/@mlkhattar
विस्तार
हरियाणा सरकार जाति, संप्रदाय आधारित अनावश्यक विवाद सुलझाने में जुट गई है। सामाजिक संतुलन व समरसता के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोगों के लिए एक सामान्य श्मशानघाट होना चाहिए। बिना किसी विवाद के समाज के विकास के लिए इस तरह के कदम उठाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
वह चंडीगढ़ में अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम, 1995 के नियम-16 के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि नियमों के लागू होने से राज्य धीरे-धीरे एक समरसता समाज की ओर बढ़ेगा। सामाजिक असमानताएं दूर करने को हर जाति, संप्रदाय के लोगों के लिए सामान्य सामुदायिक केंद्र भी बनाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विचार विमर्श किया। मनोहर लाल ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों और पिछले 10 वर्षों में हत्या, हत्या का प्रयास और दुष्कर्म के मामले की रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता से संबंधित लंबित मामलों, देरी के कारणों का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक को समिति का सदस्य बनाया जाए। बस्तियों व कालोनियों में रहने वाले अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों तक चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का विभिन्न माध्यमों से प्रभावी प्रचार-प्रसार करें।
एफआईआर के बाद पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं : विज
गृहमंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से कहा कि एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद मामलों की सूचना अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को पूरी जानकारी के साथ उपलब्ध कराएं। पुलिस अधीक्षक एफआईआर की एक प्रति डीसी और समाज कल्याण विभाग को भिजवाएं।