फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Manohar Lal Announced Haryana Youth Retired from Angipath Scheme Will Get Job in Police News in Hindi

Angipath Scheme: अग्निवीरों को हरियाणा सरकार में गारंटी के साथ मिलेगी नौकरी, सीएम मनोहर लाल का बड़ा एलान

Tue, 21 Jun 2022 10:05 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jun 2022 10:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि अग्निपथ योजना से रिटायर्ड हरियाणा के सभी युवाओं को नौकरी मिलेगी। 

विज्ञापन
CM Manohar Lal Announced Haryana Youth Retired from Angipath Scheme Will Get Job in Police News in Hindi
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अग्निपथ योजना के तहत चार साल देश सेवा करने के बाद वापस आने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को हरियाणा सरकार गारंटी के साथ नौकरी देगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भीम स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को उनकी इच्छानुसार ग्रुप सी और हरियाणा पुलिस में नौकरी दी जाएगी। कोई खाली हाथ नहीं रहेगा। हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसने अग्निवीरों के लिए नौकरी सुनिश्चित की है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस बीच विपक्ष के हमले भी तेज हो गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रदेशभर के 337 आयुष विभाग के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेना में नौकरी करना गौरव की बात है। अग्निपथ योजना के तहत सेवानिवृत्त होने वाले 75 प्रतिशत युवाओं को हरियाणा में नौकरी की गारंटी दी जाएगी।
विज्ञापन


यह अग्निवीरों के लिए तोहफा है। इससे युवाओं का सेना के प्रति और अधिक रुझान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तकनीकी आधार पर सेना को और अधिक सुसज्जित किया जाएगा। इससे 10वीं से 12वीं  कक्षा के युवाओं को अवसर मिलेंगे। प्रतियोगिता के दौर में शरीर, मन और बुद्धि को साधने वाला ही सफल होगा। इस प्रकार अग्निपथ युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि सेना के लिए बेहतर योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रणदीप सुरजेवाला का ट्वीट.... 
युवाओं को लालीपॉप में मत उलझाएं
1. आप 50 प्रतिशत आरक्षण से ज़्यादा एक और कैटेगरी कैसे बनाएंगे?
2. फिर ये #AgnipathScheme की अतिरिक्त कैटेगरी को कोर्ट में कोई भी चुनौती देगा और बच्चे फिर सड़क पर।
पीएम से कहें चार साल बाद सबको सेना में रखें। युवाओं को बहकाएं मत

मैं घोषणा करता हूं कि 'अग्निपथ योजना' के तहत चार वर्ष देश की सेवा करने के बाद वापस आने वाले अग्निवीरों को गारंटी के साथ हरियाणा सरकार में नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री, मनोहर लाल।


इससे पहले सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि 'स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष में ‘मानवता के लिए योग’ की थीम के साथ मनाए जाने वाले 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए! हम सभी मिलकर इसे सफल बनाएं तथा योग द्वारा मन, आत्मा व शरीर को सकारात्मक व स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में अग्रसर करें।'

 


अंबाला: अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। योग अपनाकर निरोग रहने का संदेश दिया।


पानीपत: पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और जेजेपी नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने योग किया।



कैथल: कैथल में मंत्री कमलेश ढांडा ने योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग शिविर में विधायक लीला राम भी पहुंचे।

हिसार: राखी गढ़ी में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की। राखी 12 खाप के प्रधान राजकुमार ने केंद्रीय मंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। राखी गढ़ी के स्टेडियम में लोगों ने योग किया। मगर बारिश के कारण कार्यक्रम में खलल पड़ गया।  



रेवाड़ी: रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर राव तुलाराम स्टेडियम में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पीएम व सीएम के संबोधन को रेवाड़ी जिलावासियों ने सुना और योगाभ्यास में भागीदार बने।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed