फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Mann's OSD reaches court, orders Majithia and Goyal not to issue baseless statements on social media

Chandigarh News: मुख्यमंत्री मान के ओएसडी पहुंचे कोर्ट, मजीठिया और गोयल को आदेश-सोशल मीडिया पर जारी न करें आधारहीन स्टेटमेंट

Thu, 31 Oct 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mann's OSD reaches court, orders Majithia and Goyal not to issue baseless statements on social media
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और माणिक गोयल के खिलाफ जिला अदालत में एक सिविल सूट दायर किया है। इसमें उन्होंने अदालत से मांग की है कि दोनों नेताओं को आदेश दिया जाए कि वे उनके खिलाफ मानहानिकारक झूठे और आधारहीन बयान सोशल मीडिया पर न पोस्ट करें।
विज्ञापन

राजबीर ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि फेसबुक, एक्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देशित किया जाए कि मजीठिया और माणिक गोयल के द्वारा उनके खिलाफ जारी कोई भी पोस्ट बिना सत्यापन के प्रकाशित न की जाए। साथ ही बताया कि इसके कारण उन्हें और सीएमओ ऑफिस को काफी नुकसान हुआ है। सुनवाई के दौरान राजबीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और फोटोग्राफ भी कोर्ट में पेश किए। साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के सितंबर 2022 के एक आदेश की प्रति भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

अदालत ने पाया कि प्रथम दृष्टया में अंतरिम राहत देने के लिए याची के हक में यह केस बनता है। ऐसे में मजीठिया और माणिक गोयल को आदेश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया अकाउंट पर मानहानिपूर्ण, गलत और बिना सत्यापन स्टेटमेंट जारी न करें। वहीं फेसबुक, एक्स और यूट्यूब (गूगल) को भी आदेश दिए गए हैं कि इन दोनों के द्वारा याची के खिलाफ दी गई ऐसी स्टेटमेंट कोर्ट के अगले आदेशों तक पब्लिश न करें। 16 नवंबर के लिए कोर्ट ने प्रतिवादियों को मुख्य केस व स्टे अर्जी पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed