फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   chetan sharma, anil vij, chetan sharma meeting with anil vij, haryana sports association scam

पूर्व क्रिकेटर ने एसोसिएशन पर 9 सवाल दागे तो मंत्री भी जागे

Thu, 19 May 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
chetan sharma, anil vij, chetan sharma meeting with anil vij, haryana sports association scam
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर हरियाणा क्रिकेट एसोएिशन में बड़ी धांधली का आरोप लगाते हुए इस मामले की जांच की मांग की। विज को दी गई शिकायत में शर्मा ने प्रदेश में खेल परिसरों, सुविधाओं के अलावा खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए जिलेवार एक-एक लाख रुपये देने को भी नाकाफी बताया।
विज्ञापन


शर्मा ने अपनी शिकायतों में प्रदेश में एक भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के न होने सहित नौ बिन्दुओं पर जांच की मांग की है। हरियाणा में क्रिकेट के  महान खिलाड़ी कपिल देव का जिक्र करते हुए चेतन शर्मा ने कहा कि मिट्टी में उन्हें भावी क्रिकेटरों को तराशने का मौका नहीं दिया गया। परिवारवाद के चक्कर में दर्जनों भावी क्रिकेटरों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन


विज ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर जरूरत हुई तो मामले की विजिलेंस जांच भी करवाई जाएगी। जांच में दोशी पाए जाने वाले पदाधिकारियों सहित तमाम लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को हिदायत देते हुए कहा कि उनके दफ्तर में गलतियों के लिए माफी का बॉक्स नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट की बेहतरी के लिए आखिरकार प्रदेश में क्या किया?

chetan sharma, anil vij, chetan sharma meeting with anil vij, haryana sports association scam
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूटी गेस्ट हाऊस में संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि 115 करोड़ से अधिक रुपये हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन को दिए गए लेकिन अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई भी खेल स्टेडियम प्रदेश में नहीं है। हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं जबकि हरियाणा में खेल प्रतिभाओं के होते हुए भी यहां अब तक इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण नहीं किया गया।

आरोप लगाते हुए चेतन शर्मा ने कहा कि क्रिकेट की बेहतरी के लिए आखिरकार प्रदेश में क्या किया गया। खेल सुविधाओं को नाकाफी बताते हुए चेतन शर्मा ने इस मामले की जांच प्रदेश सरकार से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर वह एसोसिएशन में किसी पद की चाहत नहीं रखते हैं, लेकिन अगर खिलाड़ियों या खेल के विकास के लिए किसी तरह की जरूरत हुई तो हर वक्त तैयार रहेंगे।

विज ने कहा
-हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ चार्जशीट सौंपी गई है ।
-जो इंफ्रास्ट्रक्चर होनी चाहिए वो नजर नहीं आ रही है और प्रथम दृष्ट्या आरोपों में सत्यता नजर आ रही है।
-मामले की जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
-दूसरे खेलों से जुड़ी संस्थाएं भी नियमों की अनदेखी चल रही है। सभी संबंधित रिकॉर्ड की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed