फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chess players played their moves wisely, took lead in the third round

Chandigarh News: शतरंज के खिलाड़ियों ने सूजबूझ से खेले दांव, तीसरे राउंड में हासिल की लीड

Sun, 30 Jun 2024 05:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Chess players played their moves wisely, took lead in the third round
चंडीगढ़। देव समाज काॅलेज-36 में ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट में शतरंज के कुल 470 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर सूजबूझ से दांव खेले। इनमें 18 राज्यों के खिलाड़ी और जिंबाब्वे के दो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 203 अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाड़ी अपने दांव खेल रहे हैं और इनमें से 38 खिलाड़ियों ने तीसरे राउंड में लीड हासिल कर ली है। इस टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ शतरंज अकादमी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह टूर्नामेंट ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नियमों के मुताबिक आयोजित किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन शनिवार को तीसरे राउंड के बाद शतरंज के 38 खिलाड़ियों ने 3 अंक लेकर लीड बना ली है। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के मुकाबलों में राम प्रकाश ने ईशान सिंह को हराया। वहीं, अरविंदर प्रीत सिंह ने यतीश कुमार को मात दी, जबकि विवान मित्तल को सांतु मंडल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह टूर्नामेंट 2 जुलाई तक खेला जाना है और इसकी विजेता राशि 5 लाख रुपये रखी गई है। टूर्नामेंट में जिंबाबे से दो खिलाड़ी क्योयो खुड़कवशे और महिला खिलाड़ी एलसीबा फिल्डारूबजो भी खेल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed