{"_id":"5b19d3fd7a75e370cf758e25b70a4041","slug":"chef-vikas-khanna-in-chandigarh-for-master-chef-4-auditions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कभी लंगर की रोटियां बेली थी, आज शेफ बन गया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कभी लंगर की रोटियां बेली थी, आज शेफ बन गया’
विजय जैन/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Nov 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस शख्स ने बचपन में लंगर की रोटियां बेली थी, वह आज फेमस शेफ है। उनके बनाए खाने के बड़े-बड़े लोग मुरीद हैं, लेकिन राज की बात यह है कि इस सेलिब्रिटी शेफ को सबसे मुश्किल काम रोटी बनाना लगता है।
विज्ञापन
हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के मास्टर शेफ सीजन-3 के जज विकास खन्ना की। विकास मंगलवार को चंडीगढ़ में थे। उन्होंने साझा की दिल की बात।
फुल्का फुलाकर दिखाया तो जॉब पक्की
विकास बताते हैं कि उन्होंने बचपन में ही सोच लिया था कि शेफ बनेंगे। सात साल की उम्र में माता-पिता के साथ वह लंगर की रोटियां बेलने जाते थे। विकास कहते हैं कि भारत और अमेरिका के होटल में जो शेफ बनने आते हैं, मैं उन्हें आटा देकर बोलता हूं कि फुल्का फुलाकर दिखाओ। जो ऐसा कर पाया, उसकी जॉब पक्की। मेरे लिए बहुत मुश्किल काम है रोटी फुलाना।
विज्ञापन
खाने से देखें महिला का स्वभाव
महिला का स्वभाव उसके बनाए खाने से पता चल जाता है। विकास कहते हैं कि पुरुषों में धैर्य की कमी होती है। पुरुष जल्दी खाना बना लेते हैं, जबकि महिलाएं इत्मीनान से खाना बनाती हैं। ऑडिशन में क्या देखेंगे? विकास कहते हैं कि देखना होगा कि प्रतिभागी एक सब्जी कितने तरीके से बना सकता है। करेला 50 तरीके से बनाया जा सकता है। बस, ऐसा ही कुछ देखना है।
विज्ञापन
शाकाहार में सब संभव
शो का कॉन्सेप्ट कैसे आया? इस सवाल पर विकास बताते हैं कि महिलाओं को शिकायत रही है कि हमारी ज्यादातर डिश नॉनवेज होती थीं। इसी कारण शाकाहारी फार्मेट में शो प्लान किया। शाकाहार में सब संभव है। शाकाहारी खाने में इतनी विविधता है कि आप साल के 365 दिन रोजाना नई सब्जी खा सकते हैं, लेकिन नॉनवेज में ये संभव नहीं।