फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating of Rs 2.55 crore from Kotak Mahindra Bank through Kisan Credit Card

Chandigarh News: किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कोटक महिंद्रा बैंक से 2.55 करोड़ की ठगी

Thu, 12 Oct 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 2.55 crore from Kotak Mahindra Bank through Kisan Credit Card
चंडीगढ़। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए फिरोजपुर के परिवार ने कोटक महिंद्रा बैंक से 2.55 करोड़ की ठगी कर ली। इसमें बैंक के कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। सेक्टर-9 स्थित बैंक शाखा की ओर से नितिश छिब्बर ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने जांच कर फिरोजपुर के गांव सोढ़ीवाला निवासी किरणपाल, सुखचैन सिंह, निर्मल सिंह, गुरशविंदर कौर, हरमनदीप सिंह, मोगा निवासी प्रभदीप सिंह, कंवरदीप सिंह, फिरोजपुर निवासी लवप्रीत सिंह और मनमोहन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन समेत अन्य धारओं के तहत मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता नितिश छिब्बर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने साजिश रचकर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए वर्ष 2014 में लोन ले लिया। उन्होंने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 1.40 करोड़ और बीज, उर्वरक, कीटनाशक, शाकनाशी और फसल उत्पादन के लिए आवश्यक अन्य कृषि आधारित सामानों की खरीद के लिए 1.15 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इतना बड़ा लोन लेने में बैंक के पूर्व कर्मचारी किरपाल, कवंरदीप सिंह और लवप्रीत सिंह भी शामिल थे। 2.55 करोड़ रुपये का लोने लेने के बाद आरोपियों ने किस्त भी नहीं भरी। बैंक ने जब उनके कागजात चेक किए तो वो जाली निकले। जांच में सामने आया कि लाखों रुपये का लोन बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed