फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating of 35 lakhs in the name of selling Kothi

Chandigarh News: कोठी बेचने के नाम पर 35 लाख की ठगी

Sun, 30 Jul 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 35 lakhs in the name of selling Kothi
मोहाली। फेज-7 स्थित एक कोठी को बेचने के नाम पर चार लोगों ने 35 लाख रुपये की ठगी की है। इस संबंधी एसएसपी के आदेश पर थाना मटौर पुलिस में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान नवीन नैयर निवासी ढकोली, तेजिंदर कौर, प्रभजोत सिंह और बलजीत कौर सभी निवासी फेज-7 के रूप में हुई है।शिकायतकर्ता सचिन शर्मा निवासी सेक्टर-22बी चंडीगढ़ ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उक्त आरोपियों के साथ उनका कोठी खरीदने का सौदा 4.30 करोड़ रुपये में हुआ था। आरोपियों ने कोठी बेचने से पहले उनसे यह बात छिपाकर रखी कि कोठी का कोर्ट केस चल रहा है। नवंबर, 2022 में कोठी का सौदा करते समय उन्होंने बयाने के 35 लाख रुपये लिए। बयाने से पहले उन्होंने दो तीन बार कोठी देखी, लेकिन आरोपियों ने कोर्ट केस की बात छिपाकर रखी। उन्हें तब पता चला जब उन्होंने लोन के लिए बैंक से संपर्क किया। बैंक ने कोठी के दस्तावेज चेक किए तो कोठी पर कोर्ट केस की बात सामने आई। उन्होंने चारों आरोपियों से रजिस्ट्री कराने के लिए कहा, आरोपियों ने पहले जनवरी और फिर फरवरी में रजिस्ट्री करवाने की बात कही, लेकिन समय आने पर वह रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करने लगे। इससे परेशान होकर उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी। इसकी जांच डीएसपी (हेड क्वार्टर) ने करके रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद डीए लीगल से सलाह के बाद मटौर थाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


पहले भी कई लोगों से बयाना लेकर की ठगी
शिकायतकर्ता ने बताया कि बयाना लेकर रजिस्ट्री नहीं होने पर उन्होंने आसपास में इन आरोपियों के बारे में पता किया तो लोगों ने बताया कि उक्त आरोपी इस कोठी के नाम पर कई लोगों से पहले भी बयाना लेकर ठगी कर चुके हैं। कई लोगों ने इस कोठी के सौदे संबंधी पहले भी पुलिस को शिकायत दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed