फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheating in shares in the company

25 लाख लेकर कंपनी में नहीं दिया शेयर

Sat, 29 Mar 2014 01:58 AM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
cheating in shares in the company
कंपनी में शेयर देने के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि पैसे ले लिए, लेकिन कंपनी में शेयर नहीं दिया। आरोपी पहले एक साल तक टालमटोल करते रहे, फिर पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन


अब पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मौली गांव निवासी संजीव ने दिल्ली के कमला नगर निवासी पवन पसरीचा, उसके पिता यशपाल, मां व पिंजौर निवासी अवतार सिंह के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि जून 2012 में उनकी मुलाकात पवन से हुई और उसने ऑफर दिया कि उसकी हटेश्वरी पेपर मोल्डिंग कंपनी है, जिसमें उक्त सभी पार्टनर हैं। उन्हें अपनी कंपनी का एक हिस्सा बेचना है। खरीदने वाला कंपनी के ऑफिस मशीनरी व अन्य सामान में 1/5 का हिस्सेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें ऑफर अच्छा लगा और सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने सेक्टर-9 में पवन को 20 लाख रुपये कैश व पांच लाख रुपये का ड्राफ्ट दे दिया। इसके बाद एक एग्रीमेंट भी हुआ। पवन ने वादा किया कि जल्द ही कंपनी का शेयर उनके नाम कर देंगे।

टालमटोल में गुजर गया एक साल

टालमटोल में एक साल निकल गया, लेकिन शेयर नहीं मिला। संजीव की शिकायत के मुताबिक, पवन की तरफ से दलील दी गई कि कंपनी के अन्य पार्टनर्स के बीच थोड़ा डिसप्यूट है, जिसे जल्द ही क्लीयर कर दिया जाएगा।


इसके बाद भी काफी समय निकल गया, लेकिन शेयर नहीं मिला। इसके बाद संजीव ने वर्ष 2013 में डीसीपी को शिकायत दी और ईओडब्ल्यू के हवाले जांच जाने के बाद पवन को नोटिस दिया गया।

पवन ने इसका जवाब दिया कि पैसे लिए हैं और शेयर भी नाम कर दिया है। इसके बाद केस ठंडे बस्ते में चला गया।

संजीव की शिकायत के मुताबिक, इस मसले के भी काफी दिन गुजर गए, लेकिन उन्हें शेयर से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने डीसीपी को शिकायत दी और जांच के बाद सेक्टर-5 थाने में पवन, उसके पिता, मां व अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed