{"_id":"6726bf3a8b74730c620bc0f6","slug":"cheated-of-rs-8063-lakh-in-the-name-of-getting-study-visa-for-canada-chandigarh-news-c-16-pkl1043-553531-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कनाडा का स्टडी वीजा दिलवाने के नाम पर 80.63 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कनाडा का स्टडी वीजा दिलवाने के नाम पर 80.63 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17डी स्थित बीबी काउंसिल इमिग्रेशन कंपनी के संचालक पर कनाडा का स्टडी वीजा दिलवाने के नाम पर 80.63 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-17 थाने में कंपनी प्रोपराइटर सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पूजा गोयल व अन्य ने बताया कि स्टडी वीजा के लिए बीबी काउंसिल इमिग्रेशन कंपनी के जरिए आवेदन किया था। इसके लिए दस्तावेजों के साथ कंपनी के प्रोपराइटर रविंद्र सिंह व अन्य काे अलग-अलग किस्तों में 80.63 लाख रुपये दिए थे लेकिन पैसे लेने के बाद कंपनी संचालकों ने न तो उनका वीजा लगवाया और न पैसे लौटाए। जब वह उनके कार्यालय पहुंचे ताे वहां ताले लटके मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सेक्टर-17 थाने में पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।