फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will draw today to give flats to 352 people

352 लोगों को मकान देने के लिए सीएचबी आज निकालेगा ड्रॉ, यूट्यूब पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Tue, 10 Nov 2020 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
CHB will draw today to give flats to 352 people
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) सेक्टर-52 और 56 के टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मलोया में किराए पर फ्लैट दे रहा है। 26 अक्तूबर से ही इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को अब सीएचबी 352 लोगों को मकान देने के लिए पहले ड्रा का आयोजन करने जा रहा है। खास बात यह है कि लोग इस ड्रा को यूट्यूब पर लाइव देख सकेंगे।
सीएचबी ने ड्रा में शामिल 352 लोगों की सूची अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। इस लिस्ट में 10 दिव्यांग भी शामिल हैं, जिनको बोर्ड की तरफ से ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट का आवंटन किया जाएगा। कोरोना के दिशा-निर्देश के तहत ही बोर्ड की तरफ से इस ड्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसके चलते ड्रा की यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। लोगों की भीड़ एकत्रित न हो, इसलिए विभाग की तरफ से ऐसा किया जा रहा है। यूट्यूब का लिंक सीएचबी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिस पर क्लिक कर लोग इस लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकेंगे। इसके अलावा सेक्टर-52 टीन शेड कॉलोनी में डिस्प्ले वैन के जरिए भी ड्रा को लाइव दिखाया जाएगा। ड्रा के तुरंत बाद इसके नतीजों की जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त टीन शेड कॉलोनी साइट पर भी इसकी एक कॉपी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

17 नवंबर से लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
सीएचबी की ओर से मलोया में फ्लैट का मालिकाना हक 17 नवंबर से दिया जाएगा। बिजली व पानी के कनेक्शन भी उसी दिन दे दिए जाएंगे। फ्लैट्स की पजेशन लेने के बाद तीन दिन के अंदर लोगों को अपने पुराने मकान को खाली करना होगा। टीन शेड कॉलोनी खाली होने के बाद यहां मकानों को गिराने का काम 21 नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसके बाद ही 25 नवंबर, 2 दिसंबर और 10 दिसंबर को ड्रा निकाला जाएगा। बता दें कि अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के अंदर ही टीन शेड कॉलोनी के लोगों को मलोया में फ्लैट दिए जा रहे हैं। बोर्ड ने लोगों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए 26 अक्तूबर को शिविर शुरू किया था, जो 29 अक्तूबर तक चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed