फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB made online payment process easier added quick off

सीएचबी ने ऑनलाइन पेमेंट प्रक्रिया को किया आसान, क्विक ऑफ्शन भी जोड़ा

Sat, 25 Jul 2020 12:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
CHB made online payment process easier added quick off
चंडीगढ़। सीएचबी ने आनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया को और आसान कर दिया है। अब ऑनलाइन पेमेंट प्रक्रिया में बोर्ड की ओर से क्विक ऑप्शन दे दिया है। इसमें लोगों को यूजर आईडी और पासवर्ड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऑप्शन में अलॉटी को सिर्फ केटेगरी, सेक्टर और युनिट नंबर देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस नये सिस्टम शुरू कर दिया है। उनका मकसद लोगों को एक आसान सिस्टम प्रदान करने का हैं, ताकि बोर्ड में किसी भी प्रकार के काम के लिए उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस सुविधा के साथ लोगों को बोर्ड ऑफिस के चक्कर लगाने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। बता दें कि बोर्ड ने नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी है, लेकिन बावजूद इसके अधिकतम अलॉटी ऑफलाइन पेमेंट भी कर रहे हैं। ऑफलाइन पेमेंट करते हुए लोग कई तरह की गलतियां करते हैं, जिससे उनका अमाउंट सेटल करने में बोर्ड को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण अलॉटियों द्वारा जमा करवाया अमाउंट उनके अकाउंट में के्रडिट नहीं होता है, जिस कारण उन्हें बाद में ट्रांसफर व नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed