फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB draws, 21 people of Colony No.-4 got house in Maloya

सीएचबी ने निकाला ड्रा, कालोनी नंबर-4 के 21 लोगों को मलोया में मिला मकान

Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
CHB draws, 21 people of Colony No.-4 got house in Maloya
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत वीरवार को कंप्यूटराइज्ड ड्रा निकालकर 26 लोगों को हाउसिंग कांप्लेक्स मलोया, धनास व मौलीजागरां में मकान अलॉट कर दिया। एस्टेट ऑफिस की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन लोगों को मकान के लिए योग्य करार दिया गया था।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन के अतिरिक्त सचिव जगजीत सिंह की निगरानी में ड्रा निकाला गया। ड्रा के नतीजे की सूची सीएचबी ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। सप्ताह के अंदर इन लोगों को आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर इन्हें मकानों की पजेशन दे दी जाएगी।
विज्ञापन

कॉलोनी नंबर-4 के 21 लोगों को स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत मलोया में मकान आवंटित किए गए हैं, जबकि अन्य कॉलोनियों के पांच लोगों को हाउसिंग कांप्लेक्स धनास व मौलीजागरां में मकान आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा ऑस्टी स्कीम के तहत एक आवेदक को सेक्टर-49 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट अलॉट किया गया है। बता दें कि कॉलोनी नंबर 4 के अधिकतम लाभार्थियों को सीएचबी मलोया में फ्लैट्स अलॉट कर चुका है और अब जो केस किन्हीं औपचारिकताओं के चलते रह गए हैं, उनका निपटारा किया जा रहा है। सभी लाभार्थियों को मकान अलॉट करने के बाद प्रशासन कॉलोनी नंबर 4 को हटाने की कार्रवाई शुरु कर देगा, जिसके लिए कई बार एस्टेट ऑफिस की तरफ से नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed