फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charkhi Dadri will be the 22 th district in Haryana, notification

हरियाणा में चरखी दादरी बना 22वां जिला, अधिसूचना जारी

Sat, 03 Dec 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Dec 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri will be the 22 th district in Haryana, notification
हरियाणा में चरखी दादरी बना 22वां जिला
हरियाणा का 22वां जिला चरखी दादरी अस्तित्व में आ गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक भिवानी की सीमाओं को परिवर्तित करने सहित संख्या भी बदली गई है, ताकि चरखी दादरी नामक नया जिला बनाया जा सके। 
विज्ञापन


नए जिले में बाढड़ा, चरखी दादरी उपमंडल तथा बौन्दकला उप तहसील शामिल होंगे। अन्य अधिसूचना के अनुसार 16 नवंबर को हुई अधिसूचना में अंतिम पंक्ति में संशोधन किया गया है, जिसके तहत ‘फिरोजपुर झिरका, नूंह और हथीन’ शब्दों तथा चिह्न के स्थान पर ‘फिरोजपुर झिरका तथा नूंह’ शब्द प्रतिस्थापित किए हैं। 
विज्ञापन


चरखी दादरी
भिवानी जिले के चरखी दादरी शहर की जनसंख्या करीब 80 हजार है और 45 हजार से अधिक मतदाता हैं। उपमंडल के अधीन आने वाले 171 गांवों की जनसंख्या 2011 के आंकड़ों के हिसाब से 502276 हैं। दादरी प्रथम खंड के अधीन 48 गांव आते हैं और इनमें 101819 मतदाता है। वहीं द्वितीय खंड के अधीन 53 गांव आते है इनमें एक लाख पांच हजार मतदाता है। बाढ़डा तहसील के तहत 65 गांव आते हैं और यहां की जनसंख्या करीब 101884 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed