{"_id":"5a7335864f1c1bca798b73c5","slug":"chargesheet-filed-against-ram-rahim-and-two-doctors-in-trial-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला, CBI की इस कार्रवाई से मुश्किल में राम रहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला, CBI की इस कार्रवाई से मुश्किल में राम रहीम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई ने वीरवार को गुरमीत राम रहीम सहित दो अन्य डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। डॉ. एमपी सिंह और डॉ. पंकज गर्ग पर आरोप है कि ये दोनों डेरा प्रमुख के कहने पर साधुओं को नपुंसक बनाते थे।
सीबीआई की विशेष अदालत में अगली सुनवाई पांच फरवरी को होगी। राम रहीम साध्वी यौनशोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा प्रमुख को दो साध्वियों के यौनशोषण मामले में सजा सुनाई थी।
आरोपों के मुताबिक राम रहीम डेरे के साधुओं को यह कहकर बरगलाता था कि भगवान तक पहुंचने का यही एकमात्र रास्ता (नपुंसक बनना) है। साधुओं को डेरे में ही नपुंसक बनाया जाता था। साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरे के साधु रहे हंसराज चौहान ने पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
इस मामले में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने दिल्ली सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर दर्जनों गवाहों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया था कि डेरा प्रमुख दो डॉक्टरों की मदद से साधुओं को बरगलाकर नपुंसक बनाता था।
इस मामले में दिल्ली निवासी आरोपी डॉ. एमपी सिंह बीते साल 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में अभी जेल में है, जबकि पंचकूला निवासी आरोपी डॉ. पंकज गर्ग भी साधुओं को नपुंसक बनाने में आरोपी है। बता दें कि पंचकूला हिंसा के बाद भी डेरे के दो अनुयायियों ने डेरे पर नपुंसक बनाने के आरोप लगाए थे।
इसके बाद जांच के लिए डॉक्टरों की एक कमेटी भी बनाई गई थी। बताया जाता है कि दोनों डेरा प्रमुख के करीबी रहे हैं। आरोप लगाने वाले एक डेरा अनुयायी की पंचकूला हिंसा के मामले में गिरफ्तारी भी हो चुकी है।