{"_id":"145303bbf52a6203919d4d42e6b3480b","slug":"chargesheet-filed-against-bad-boys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैड ब्वॉयज के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैड ब्वॉयज के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार नामी कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों को डरा धमकाकर उनसे पैसे वसूलने वाले बैड ब्वॉयज गैंग के खिलाफ वीरवार को जिला अदालत में चार्जशीट दायर की गई।
विज्ञापन
आरोपियों में किशनगढ़ निवासी भाजपा जिला परिषद के पूर्व प्रधान भजन सिंह के बेटे रतन लुबाना, सेक्टर-20 बी निवासी अमितोज सिंह और डेराबस्सी के गांव जनेतपुर के रहने वाले राजवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें एक स्कूल की प्रिंसिपल की शिकायत के बाद बच्चों से रुपये वसूलने के आरोप में 18 जनवरी को गिरफ्तार किया था। हाल ही में इस केस में पीड़ित बच्चों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए थे। वहीं इससे पहले अदालत रतन लुबाना की जमानत अर्जी दो बार खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन
अमीर बच्चों को ही फंसाते थे
तीनों आरोपी शहर के बड़े स्कूलों के बच्चों से पहले दोस्ती करते थे। इसके बाद उन्हें डरा धमकाकर उनसे रुपये वसूलते थे। इनमें से कुछ बच्चों ने अपने पेरेंट्स को सारी बात बता दी। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को इस बारे में बताया। इसके बाद प्रिंसिपल ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो मामला संगीन पाया।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि तीनों आरोपी सिर्फ उन्हीं बच्चों को फंसाते थे जो अमीर थे। इसके बाद तीनों उन्हें घूमाने ले जाते थे और बड़े होटलों और रेस्टोरेंट्स में खाते पीते थे। वे उन्हें अकसर अहसास करवाते थे कि उनका काफी रसूख है। इसके लिए तीनों सोशल साइट पर अपने प्रोफाइल में हथियारों के साथ फोटो अपलोड करते थे तो कभी खुद को गैंगस्टर बताते थे। इसके बाद जब उन्हें लगता कि बच्चों में उनका डर बन गया है तो वे उनसे घर से रुपये और अन्य सामान लाने के लिए दबाव बनाते थे।
29 बच्चों ने की थी शिनाख्त:
पुलिस ने 29 बच्चों से आरोपियों की शिनाख्त कराई थी। आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। ऑपरेशन सेल मामले की जांच कर रहा है।