फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chargesheet filed against Angad Dhaliwal in the Willow Cafe firing case

Chandigarh News: विलो कैफे फायरिंग केस में अंगद धालीवाल के खिलाफ चार्जशीट

Sat, 24 Oct 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against Angad Dhaliwal in the Willow Cafe firing case
30 अक्तूबर से अदालती कार्यवाही शुरू होने की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज जांच का अहम आधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के विलो कैफे की छत पर 16 फरवरी 2025 को हुई फायरिंग के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने जांच पूरी कर जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पंजाब के पूर्व एडीजीपी परमराज सिंह उमरानंगल के बेटे अंगद सुखराज सिंह धालीवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125, 61(2), 249 (सी), 238 (सी) और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। 30 अक्तूबर से अदालती कार्यवाही शुरू होने की जानकारी है।
आरोप है कि अंगद ने कैफे की छत पर हथियार निकालकर हवा में गोली चलाई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को हथियार निकालते और फायरिंग करते देखा गया। घटना के बाद वह दुबई चला गया था। पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की। करीब पांच महीने बाद भारत लौटकर वह जांच में शामिल हुआ।
विज्ञापन

कोटकपूरा गोलीकांड के बाद निलंबित रहे थे पिता
परमराज सिंह उमरानंगल को अक्तूबर 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड के बाद निलंबित किया गया था। वह करीब पांच साल निलंबित रहे। फरवरी 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2019, 2020 और 2021 के तीन निलंबन आदेश रद्द कर दिए थे। वह दिसंबर 2025 में एडीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए। आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed