फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges may be framed on 26 in Sonu Shah murder case on eight including gangster Lawrence

Chandigarh News: गैंगस्टर लारेंस समेत आठ पर सोनू शाह हत्याकांड में 26 को हो सकते हैं आरोप तय

Tue, 22 Aug 2023 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Charges may be framed on 26 in Sonu Shah murder case on eight including gangster Lawrence
चंडीगढ़। बुड़ैल के सोनू शाह हत्याकांड में गैंगस्टर लारेंस बिश्नाई समेत कुल आठ आरोपियों के खिलाफ 26 सितंबर को आरोप तय हो सकते हैं। इस मामले में एक आरोपी शुभम के वकील करण सोफत ने बताया कि जिला अदालत ने 26 सितंबर को सभी आरोपियों को पेश करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, देर शाम तक अदालत के आदेश आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुए थे।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अदालत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। इससे पहले सुनवाई पर 17 अगस्त को अदालत में लॉरेंस बिश्नोई समेत 12 आरोपियों को पेश किया गया था मगर दो आरोपी नहीं लाए जा सके थे। इनमें दिल्ली की मंडोली जेल में बंद अभिषेक उर्फ बंटी और तिहाड़ जेल में बंद राजू बसोदी शामिल था।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक मोहाली के जिस होटल में शूटरों को पनाह दी गई थी, उसका मालिक नयागांव निवासी धरमिंदर जमानत पर बाहर है जबकि मामले में आरोपी मंजीत बुड़ैल, शुभम सेंट्रल जेल अंबाला, लारेंस बिश्नोई बठिंडा, राजन उर्फ जाट हरियाणा की नूंह और दीपक उर्फ रंगा बुड़ैल जेल में बंद हैं। इस मामले में मोहाली में आरपीजी हमले के आरोपी दीपक उर्फ रंगा की गिरफ्तारी के बाद रंगा समेत अन्य सभी सात आरोपियों के खिलाफ नए सिरे से आरोप तय किए जाने हैं। पिछली सुनवाई में अभिषेक को इसलिए पेश नहीं किया जा सका था, क्योंकि उसी दिन उसे दिल्ली की अदालत में पेश किया जाना था जबकि राजू बसोदी को हरियाणा की झज्जर अदालत में पेश किया जाना था। यहां के लिए उनके पहले से प्रोडक्शन वारंट निकले हुए थे। मामले में पूर्व सुनवाई पर संबंधित जेल सुपरिंटेंडेंट से संबंधित अफसरों की ओर से तालमेल कर 21 अगस्त को अदालत को यह जानकारी देने को कहा गया था कि किस एक तारीख पर सभी आरोपी पेश किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताबड़तोड़ गोलियां चला की थी हत्या
हिस्ट्रीशीटर राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह की 28 सितंबर, 2019 में बुड़ैल में उसके ऑफिस में घुसकर चार शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में उसके दो साथी जोगिंदर पहलवान और रोमी भी घायल हो गए थे। मामले में सेक्टर 34 थाना पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। चंडीगढ़ पुलिस ने हाल ही में सोनू शाह हत्याकांड में दीपक उर्फ रंगा के खिलाफ बीते 4 अगस्त को सप्लीमेंट्री चालान पेश किया था। इसके बाद सभी आरोपियों पर नए सिरे से आरोप तय किए जाने हैं। पुलिस ने मामले में 15 गवाह बनाए हैं। शुरुआत में पुलिस ने कुछ आरोपियों के खिलाफ जनवरी, 2020 में चालान पेश किया था। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर सोनू शाह का भाई प्रणीण शाह मामले में शिकायतकर्ता है। उस पर भी वर्ष 2020 में हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचा था। इसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा मिली थी। वह हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस से जुड़े 1.01 करोड़ फिरौती मामले में नामजद हुआ था, तब से फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed