फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges framed against mother accused of killing two innocent children

दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाली आरोपी मां के खिलाफ आरोप तय

Fri, 30 Jul 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against mother accused of killing two innocent children
चंडीगढ़। ढाई साल के बेटे को बेड बॉक्स में बंद कर हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने वीरवार आरोपी मां रूपा के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। यह आरोप अदालत ने हत्या की धारा और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत तय किए हैं। अब 27 अगस्त से मामले का ट्रायल शुरू होगा। महिला की पति से अनबन चल रही थी, जिसके चलते उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या की थी।
विज्ञापन

27 जनवरी 2020 को मृतक दिव्यांशु (ढाई साल) के पिता और बुड़ैल निवासी दशरथ ने बताया था कि रूपा से जुलाई 2016 में शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल तक वह गांव में रही। करीब दो साल पहले ही उसे गांव से चंडीगढ़ लेकर आया था। 25 जनवरी को वह बेटे को लेकर घर छोड़कर कहीं चली थी। उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसने चादर निकालने के लिए बेड खोला तो अंदर मासूम दिव्यांशु का शव मिला था। उसके मुंह में कपड़ा डाला हुआ था। बच्चे की मौत हो चुकी थी। दशरथ ने अपनी छह महीने की बच्ची की हत्या का भी जिक्र किया जिसकी 21 दिसंबर, 2019 को मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया था। रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि छह महीने की मासूम कोमल की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 302 (हत्या) की धारा में 201 (साक्ष्य मिटाना) धारा को जोड़ दिया गया था। दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, तब से महिला जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed