फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges framed against 52 accused in the case of burning house of Captain Abhimanyu

Haryana: कैप्टन अभिमन्यु का घर जलाने के आरोपियों पर चलेगा हत्या की कोशिश व डकैती का केस, 52 के खिलाफ आरोप तय

Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर को जलाने के मामले में 52 आरोपियों के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। अब इन पर हत्या की कोशिश और डकैती का मुकदमा चलेगा। 20 मई से मामले का ट्रायल शुरू होगा। 19 फरवरी 2016 को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कैप्टन अभिमन्यु के घर को दंगाइयों ने आग लगा दी थी। 

विज्ञापन
Charges framed against 52 accused in the case of burning house of Captain Abhimanyu
कैप्टन अभिमन्यु का घर। - फोटो : फाइल

विस्तार

साल 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में हरियाणा के तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास को जलाने के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 52 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। आरोपियों पर दंगा, डकैती, हत्या का प्रयास व आपराधिक साजिश के तहत मामला चलेगा। अब इस मामले का ट्रायल 20 मई से शुरू होगा।

विज्ञापन


आरोपियों में मुख्य रूप से मनोज दूहन, अशोक बल्हारा, राजेश कुमार, सुदीप कलकल, धमेंद्र, योगेश राठी, संदीप, अरविंद सिंह गिल, सत्यवान कादियान, गौरव बधवार, पवन जसिया उर्फ पूना, सोमवीर जैसा, सुमित, मोहित, कुलबीर फोगाट, हरी ओम, नसीब, जसबीर ढोला, प्रदीप लाला, विजयदीप, गौरव हुड्डा, सचिन दहिया, सुमित उर्फ हनी, नसीब समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने देशद्रोह की धारा भी लगाई थी। मगर बाद में जांच एजेंसी ने आरोपियों से देशद्रोह की धारा हटा दी थी। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक कैप्टन अभिमन्यु के घर पर हमला करने के लिए आरोपियों ने भीड़ को उकसाया। आरोपी सुदीप कलकल व मनोज दूहन ने गैर-जाटों की ओर से जाटों पर हमले की अफवाह फैलाकर आंदोलनकारियों को भड़काया। यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था और अभिमन्यु को सबक सिखाने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, उस दौरान आंदोलनकारियों पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें कुछ लोग मारे गए भी थे। इस मामले में रोहतक के सेक्टर 14 स्थित कैप्टन अभिमन्यु के घर पर गार्ड के तौर पर तैनात सुरेंद्र कुमार की शिकायत के मुताबिक 19 फरवरी 2016 को दोपहर करीब 3:30 बजे अज्ञात दंगाई लाठी, तलवार और पेट्रोल बम से लैस होकर दिल्ली बाईपास की तरफ से कैप्टन अभिमन्यु की कोठी की ओर आए और जबरन घर में घुस गए। 

घर के अंदर खड़े वाहनों को आग लगा दी। घर में आग लगाकर करोड़ों का सामान लूट लिया। साथ ही घर में मौजूद लोगों को मारने के इरादे से पेट्रोल बम फेंके। आगजनी व डकैती से करीब 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस मामले की पहले जांच हरियाणा सरकार कर रही थी। बाद में हरियाणा सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली और अक्तूबर 2016 में एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed