फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charge sheet filed after 87 days in case of ASI's hand cutting during in curfew

पटियाला: कर्फ्यू में एएसआई का हाथ काटने के मामले में 87 दिन बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल

Fri, 10 Jul 2020 10:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed after 87 days in case of ASI's hand cutting during in curfew
87 दिन बाद आरोप पत्र दाखिल। - फोटो : फाइल फोटो

सन्नौर की सब्जी मंडी में 12 अप्रैल को कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काटने के मामले में पुलिस ने 87 दिनों के बाद पटियाला की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट पांच आरोपियों के खिलाफ दायर की गई है, जिनमें डेरा प्रमुख बलविंदर सिंह, उसका लड़का जगमीत सिंह, बंत सिंह, निर्भय सिंह व गुरमीत सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन


चार्जशीट के मुताबिक सन्नौर की सब्जी मंडी में 12 अप्रैल की सुबह ड्यूटी दे रहे मंडी बोर्ड के मुलाजिम ने निहंग सिंहों से जब कर्फ्यू पास मांगा तो उन्होंने हिंसा करते हुए गाली-गलौच की। जिसके बाद निहंग सिंह जबरन मंडी के अंदर चले गए। जब बाद में वह बाहर निकले तो उन्होंने रोकने के लिए खड़ी पुलिस पर निहंगों ने तलवारों, किरपानों से जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस हमले दौरान एक एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया था, जबकि कुछ और पुलिस मुलाजिम घायल हो गए थे। खास बात यह है कि इस वारदात के 87 दिनों के बाद यह चार्जशीट दायर की गई है, जबकि डीजीपी पंजाब ने 10 दिनों के अंदर फाइल करने का दावा किया था। इस केस को लेकर थाना पसियाना में भी एक केस दर्ज किया गया था। अभी इस केस में चार्जशीट दायर नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed