फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charge sheet against two in Shimla's girl gang rape case

Chandigarh News: शिमला की युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो के खिलाफ चार्जशीट

Sun, 26 Feb 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet against two in Shimla's girl gang rape case
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली 28 वर्षीय युवती के साथ सेक्टर-39 के फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट दायर की है। पुलिस ने मामले में परविंदर सिंह मिड्डा और जसविंदर सिंह उर्फ सन्नी को आरोपी बनाया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अदालत में छह मार्च से सुनवाई शुरू होगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी सहेली के साथ मोहाली के गांव शाहीमाजरा में किराए के मकान में रह रही थी। वह नौकरी की तलाश में मोहाली आई थी। वहां उसकी दोस्ती जसविंदर उर्फ सन्नी के साथ हुई थी। आरोपी सन्नी उसे घुमाने के बहाने सेक्टर-39 ले गया, जहां उसने अपने दोस्त परविंदर के साथ मिलकर उसे एक घर में कैद कर दिया और बंधक बनाकर कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता लगभग चार दिन तक उनकी कैद में रही। किसी तरह आरोपियों से बचकर वहां से भाग निकली और पुलिस को इस घटना की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed