फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charanjiv, a five-time president of the trade association, joins the BJP.

Chandigarh News: पांच बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे चरणजीव भाजपा में शामिल

Sat, 08 Aug 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Charanjiv, a five-time president of the trade association, joins the BJP.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पांच बार अध्यक्ष रहे वरिष्ठ व्यापारी नेता चरणजीव सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सेक्टर-33 के भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। भाजपा ने इसे शहर के व्यापारी वर्ग के बीच संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम बताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि चरणजीव सिंह का लंबा सामाजिक और व्यापारिक अनुभव पार्टी के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं और हितों को प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चरणजीव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की नीतियों और व्यापारियों के हित में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। व्यापार मंडल व व्यापारी समाज की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, भाजपा चंडीगढ़ के प्रकोष्ठ एवं विभागों के प्रभारी शक्ति प्रकाश देवशाली, सह-प्रभारी रमेश सहोर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी मोहित सूद, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक बलजिंदर गुजराल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed