{"_id":"57e2973c4f1c1be555a8304c","slug":"charanjeet-singh-channi-joins-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के चरनजीत सिंह चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के चरनजीत सिंह चन्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
हिम्मत शेरगिल के साथ कांग्रेस के पूर्व सांसद चरनजीत सिंह चन्नी
कांग्रेस के पूर्व सांसद चरनजीत सिंह चन्नी बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के लीगल सेल के प्रमुख हिम्मत शेरगिल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। शेरगिल ने कहा कि चन्नी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। ऐसे ईमानदार लोगों की पार्टी को हमेशा जरूरत होती है। चन्नी केआने से पार्टी 2017 विधानसभा चुनाव में जीत को ओर आगे बढ़ी है।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू ने पार्टी न बनाकर गठबंधन करने का एलान किया है। अगर वह बिना शर्त गठबंधन के लिए आते हैं तो उनका स्वागत है। वहीं, चन्नी ने कहा कि वह पंजाब के हित के लिए बिना शर्त आप में शामिल हुए हैं। वह 1997 में नवांशहर से आजाद विधायक बने। 1999 में वह कांग्रेस टिकट पर होशियारपुर से सांसद बने। सांसद रहते हुए 14 करोड़ रुपये एमपी लैड फंड हलके में लगाने का उनका रिकार्ड है। चन्नी के पिता दिलबाग सिंह सात बार विधायक रहे।