{"_id":"64061c41ed9513711b0f2203","slug":"charan-kaur-remembers-his-son-sidhu-moosewala-through-an-emotional-post-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावुक पोस्ट में मां ने मूसेवाला को किया याद: लिखा- समर्थकों से मिलना तुमसे मिलने जैसा, लड़ने की हिम्मत मिलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावुक पोस्ट में मां ने मूसेवाला को किया याद: लिखा- समर्थकों से मिलना तुमसे मिलने जैसा, लड़ने की हिम्मत मिलती
Mon, 06 Mar 2023 10:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:34 PM IST
सार
पिता बलकौर सिंह का कहना हैं कि सिद्धू की बरसी पर उनके कई समर्थक पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। ऐसे में समर्थकों को कोई दिक्कत न हो, उसको ध्यान में रखकर ही बरसी 19 मार्च को रखी गई है।
विज्ञापन
मां के साथ सिद्धू मूसेवाला (फाइल फोटो)
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता ने अपने बेटे को याद किया और सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की। करीब 10 महीने पहले बेटे को खो चुकी मां चरण कौर का कहना है कि सिद्धू के प्रशंसकों को देख उन्हें लड़ने की हिम्मत मिलती है।
विज्ञापन
चरण कौर ने पोस्ट में लिखा हैं कि आज वेहड़े में बैठे, घरके अंदर तुरदे, बापू नाल सलाहा करदे, मेरी गोदी में सिर रख के सोते, नई बनाई तर्ज पर लिखितों को सुनाते, देरी से घर आने पर मेरे से गालियां खाते, छोटी छोटी बातों पर बापू से रूठने, अपने औजारों पर कपड़ा फेरते... मुझे सब करते दिखते रहते हो तुसी शुभ।
विज्ञापन
इस बात को अपनाते हुए कि अब हमें नहीं मिलना, साल होने को आया है पुत, ऐसे लगा नहीं कि आप हमसे दूर हो गए हो। घर आने वाले हर समर्थक में आपके किसी और रूप में आकर मिलने जैसा लगता हैं। ऐसा लगता है... जैसे तुम मुझे मिलने आए हो और हमें हिम्मत न हारने को कहते हो। आप सही कहते थे बेटा, आपके समर्थक आपको बहुत प्यार करते हैं। शुभ हम आपकी मौजूदगी को महसूस करते हैं और सभी समर्थकों को हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पहले सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की बरसी समय से पहले मनाने की घोषणा की थी। पिता बलकौर सिंह का कहना हैं कि सिद्धू की बरसी पर उनके कई समर्थक पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। ऐसे में समर्थकों को कोई दिक्कत न हो, उसको ध्यान में रखकर ही बरसी 19 मार्च को रखी गई है।