{"_id":"573f34ec4f1c1bd42fac78c2","slug":"chapparchiri-rally-jagmeet-brar-rally-political-rally-punjab-politics-chapparchiri-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमीत बराड़ के लिए अस्तित्व का सवाल बनी चप्पड़चिड़ी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमीत बराड़ के लिए अस्तित्व का सवाल बनी चप्पड़चिड़ी रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद जगमीत बराड़
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद जगमीत बराड़ शनिवार को चप्पड़चिड़ी में पंजाबियत का महाकुंभ रैली कर अपनी नई सियासी पारी की शुरूआत करेंगे। यह रैली उनके लिए अस्तित्व का सवाल बन गई है। रैली की सफलता या असफलता ही उनका भावी सियासी करिअर तय करेगी।
जगमीत बराड़ पिछले कई दिनों से पूरे पंजाब का दौरा कर समर्थकों को रैली के लिए लामबंद कर रहे हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटा कर अपना शक्ति प्रदर्शन करें ताकि दूसरी पार्टियों को भी उनकी ताकत पता चल जाए। अगर किसी पार्टी से बात नहीं बनती है तो वह खुद को नए विकल्प केतौर पर पंजाब में पेश करें। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवरों सेे साफ है कि जगमीत के लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद हैं।
जगमीत भी पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस कर साफ एलान कर चुके हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, अब कांग्रेस में वापसी नहीं हो सकती, लेकिन मंझे हुए सियासतदान की तरह उन्होंने आम आदमी पार्टी और बसपा के लिए विकल्प खोल रखे हैं। काफी समय से वह लगातार आप की तारीफ करते आ रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों यह भी कहा कि आप के साथ उनकी 90 प्रतिशत विचारधारा मिलती है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक आप की ओर से जगमीत को शामिल करने केसंबंध में कोई संकेत नहीं आए हैं, लेकिन आप को पंजाब में अपना एक मजबूत चेहरा चाहिए। अगर जगमीत अपने दम पर कामयाब रैली करने में सफल हो जाते हैं तो हो सकता है कि उनकी एंट्री आप में हो जाए। अगर ऐसा न हुआ तो बसपा केरूप में भी उनके पास विकल्प होगा, लेकिन अगर रैली फ्लॉप हो गई तो जगमीत के लिए काफी मुश्किलें हो सकती हैं। उस स्थिति में उनका सियासी करिअर मुश्किल में पड़ सकता है। इसीलिए जगमीत ने रैली को सफल बनाने को पूरी ताकत झोंक दी है।
एक लाख लोग जुटाने का दावा
जगमीत बराड़ के समर्थकों का दावा है कि चप्पड़चिड़ी में शनिवार को होने वाले पंजाबियत केमहाकुंभ में एक लाख लोग जुटेंगे। ये सभी लोग मोहाली और आसपास के छह लोकसभा हलकों से आएंगे। रैली केलिए 900 गुणा 335 फीट का टेंट लगाया गया है। पीने के पानी के लिए 25 हजार लीटर का एक बड़ा टैंकर और पांच हजार लीटर क्षमता के 16 छोटे टैंकर लगाए जाएंगे। विशेष लंगर का इंतजाम किया जाएगा, जिसमें तीस स्टॉल लगाए जाएंगे।