फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaos hit inflation, tomatoes getting spoiled in Sector-26 Mandi

Chandigarh News: महंगाई पर अव्यवस्था की मार, सेक्टर-26 मंडी में टमाटर हो रहे खराब

Mon, 17 Jul 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chaos hit inflation, tomatoes getting spoiled in Sector-26 Mandi
चंडीगढ़। हिमाचल और बंगलूरू से आवक लगातार बढ़ने के बावजूद बाजार में टमाटर की कीमत कम नहीं हो रही। इसका मुख्य कारण सेक्टर-26 मंडी में अव्यवस्था का आलम होना है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों किलो टमाटर खराब हो रहे हैं। ऐसे में मंडी से बाहर आते-आते उसका रेट बढ़ जा रहा है। रविवार को भी मंडी में 25 किलो एक क्रेट टमाटर दो हजार रुपये तक बीका, लेकिन सेक्टरों में इसकी कीमत प्रति किलो 120 से 130 रुपये रही। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि जब तक अव्यवस्था दूर नहीं होती, तब तक ऐसे ही महंगाई परेशान करेगी। अपनी मंडी में सब्जी बेचने वाले एक विक्रेता ने बताया कि मंडी से दो हजार रुपये में एक क्रेट खरीद रहे हैं। उस 25 किलो के क्रेट में से काफी माल खराब निकल जा रहा है। ऐसे में टमाटर की कीमत 120 रुपये किलो बेचकर भी घाटा हो रहा है। वहीं सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव अमन ने बताया कि टमाटर की आवक बढ़ रही है। रेट अभी और कम होने के आसार हैं, लेकिन माल खराब होने के कारण महंगाई कम नहीं हो रही है। जबकि एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहन चावला ने बताया कि मंडी में समुचित शेड न होने के कारण टमाटर के साथ ही सब्जियां और फल तेजी से खराब हो रहे हैं। बरसात के दौरान माल बचाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

प्रशासन नहीं चाहता कि महंगाई कम हो
जब प्रशासन को यह पता है कि मंडी में सब्जियों और फलों को सुरक्षित रखना भी जरूरी है तो फिर अव्यवस्था को दूर क्यों नहीं किया जाता। प्रशासन चाहता ही नहीं कि महंगाई कम हो।
विज्ञापन

-अंकित शर्मा, पीजीआई

बरसात में महंगाई से बचाव की व्यवस्था करे प्रशासन
बरसात में सब्जियां हर साल महंगी होती हैं। ऐसे में प्रशासन को इस दौरान की महंगाई से बचाव के लिए पहले से व्यवस्था करनी चाहिए। महज एक बरसात में टमाटर 350 रुपये पर पहुंच गया था। अगली बरसात में क्या होगा भगवाना जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरती सिंह, हल्लोमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed