फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaos gripped the city for three hours, and the petrol pump manager panicked

Chandigarh News: तीन घंटे शहर में अफरा-तफरी, पेट्रोल पंप के मैनेजर ने किया पैनिक

Tue, 19 May 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Chaos gripped the city for three hours, and the petrol pump manager panicked
चंडीगढ़। सोमवार दोपहर एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की ओर से वाहनों के लिए पंप पर पेट्रोल की लिमिट का मैसेज (पोस्टर ) जारी करने से शहर में अफरा-तफरी मच गई। मैसेज में दोपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए 1500 रुपये तक पेट्रोल देने की सीमा तय होने की बात कही गई थी। इससे शहर में करीब तीन घंटे तक पैनिक की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


देखते ही देखते यह मैसेज सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो गया। लोगों में यह चर्चा फैल गई कि चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी हो गई है और प्रशासन ने ईंधन की बिक्री सीमित कर दी है। हालांकि, इस संबंध में न तो प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी किया गया था और न ही किसी ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से ऐसा कोई निर्देश दिया गया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रशासन को तत्काल स्पष्टीकरण देना पड़ा। इस मामले में डीसी ने तुरंत संज्ञान लिया।
विज्ञापन


डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पेट्रोल या डीजल की बिक्री पर किसी भी प्रकार की सीमा तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। यह खबर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और कंपनियों ने भी पुष्टि की है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण या जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह पूरा संदेश भ्रामक था, जो एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की ओर से जारी सूचना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, डीसी के हस्तक्षेप के बाद संबंधित पेट्रोल पंप के मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पंप पर लगाए पोस्टर हटा दिए।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदेश को आगे फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें, क्योंकि ऐसी अफवाहें न केवल पैनिक पैदा करती हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं पर भी असर डाल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed