फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaos due to supply of dirty water in HM, HL quarters of Phase-2

Chandigarh News: फेज-2 के एचएम, एचएल क्वार्टरों में गंदे पानी की सप्लाई से हाहाकार

Sun, 17 Aug 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chaos due to supply of dirty water in HM, HL quarters of Phase-2
मोहाली। फेज-2 स्थित एचएम, एचएल क्वार्टरों के निवासी इन दिनों गंदे पानी की सप्लाई से बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि घरों में जो पानी आ रहा है वह इतना गंदा है कि पीना तो दूर, नहाने और घरेलू कामों में इस्तेमाल करने लायक भी नहीं है। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, अनीता रानी, पार्वती देवी, अंजू बाला, सतविंदर सिंह, रजिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, मंजू बाला सहित अन्य निवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से सप्लाई हो रहा पानी बदबूदार और गंदा है। गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कई परिवारों ने बताया कि उनके बच्चों को पेट से जुड़ी दिक्कतें और त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं। निवासियों ने बताया कि ज्यादातर घरों में आरओ मशीनें लगी हुई हैं, लेकिन यदि सप्लाई का गंदा पानी इसी तरह आता रहा तो 10 से 15 दिनों में आरओ भी खराब हो जाएंगे। इससे स्वच्छ पानी मिलना और भी मुश्किल हो जाएगा। निवासियों ने प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग से मांग की है कि सप्लाई लाइन की जांच कर तुरंत साफ और सुरक्षित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो मजबूरन धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed