फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaos created outside Senior Deputy Mayor's house, threat given

Chandigarh News: सीनियर डिप्टी मेयर के घर के बाहर मचाया हुड़दंग, दी धमकी

Thu, 23 May 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Chaos created outside Senior Deputy Mayor's house, threat given
चंडीगढ़। ऑटो सवार कुछ अज्ञात युवकों ने बीते 19 मई को नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू को जान से मारने की धमकी दी। ये युवक तड़के चार बजे संधू के घर के बाहर हुड़दंग मचा रहे थे। शोर सुनकर जब वह बाहर निकले तो युवक फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब सीनियर डिप्टी मेयर ने एसएसपी को शिकायत देकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसएसपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंपी है।
विज्ञापन


कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि 19 मई को तड़के करीब 4 बजे उनके घर के बाहर एक ऑटो आकर रुका। उसमें से एक-एक कर करीब पांच युवक नीचे उतरे और उनके घर के बाहर पहुंचकर गालियां देने लगे। जोर-जोर से चिल्लाते हुए आरोपी युवक उन्हें देख लेने की धमकियां दे रहे थे। घर में वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ रहते हैं। इससे पहले भी वर्ष 2022 में उन्हें कुछ अज्ञात युवकों की ओर से धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए अब उन्होंने एसएसपी को शिकायत देकर धमकी देने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर ने बताया कि उनके पास एक लाइसेंसी हथियार है लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उन्होंने अपनी निजी पिस्टल पुलिस थाने में जमा करवा दी है अब उन्हें अपने व परिवार के सदस्यों की जान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed