फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Channni can change the names of Senator MLAs

चन्नी काट सकते हैं सीनेटर विधायकों के नाम

Fri, 24 Sep 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Channni can change the names of Senator MLAs
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट गठन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी सीनेट में पंजाब सरकार की ओर से नामित किए गए सदस्य एवं विधायक दलवीर सिंह व हर प्रताप सिंह के नाम बदलने को लेकर चर्चाएं हैं। जानकारों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने इन नामों की घोषणा की थी। इस समय पंजाब सरकार का रुख अलग है। वह कैप्टन के निर्णयों को बदलने पर काम कर रही है।
विज्ञापन

इसी साल मार्च में पंजाब सरकार ने विधायक दलवीर सिंह और हरप्रताप सिंह का नाम पीयू सीनेट के लिए नामित किया था। सबसे पहले पंजाब सरकार की ओर से ही नाम आए थे। उसके बाद पीयू ने चुनाव की प्रक्रिया की ओर कदम बढ़ाया। सूत्रों का कहना है कि पीयू सीनेट में उन सदस्यों को भेजा जाता है जो पीयू की जानकारी रखते हों और सरकार के करीबी हों। हालांकि कई अन्य कारण भी इसके बनते हैं। इसका प्रस्ताव बाकायदा विधानसभा में जाता है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पीयू सीनेट में आने के लिए पंजाब के तीन से चार विधायक कोशिश कर रहे हैं। वे सिफारिश भी लगवा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यह विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पंजाब नवजोत सिंह सिद्धू ग्रुप से हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि चयनित विधायक किस खेमे से हैं। प्रोफेसरों के बीच चर्चा है कि पंजाब सरकार की ओर से आए सदस्यों के नाम बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक वर्ग का चुनाव प्रभावित होगा
पीयू स्नातक वर्ग का चुनाव दो चरणों में करवाएगी। जानकारों का कहना है कि इससे चुनाव के परिणाम प्रभावित होंगे। पहले चरण के बाद प्रत्याशियों का फोकस दूसरे चरण के 61 बूथों पर होगा। आसानी से मतदाताओं को अपने पाले में किया जा सकेगा। वहीं दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस के अलावा दो से तीन ग्रुप भी इस वर्ग का चुनाव जीतकर अपना दबदबा सीनेट में कायम करने की योजना बना रहे हैं। बताया जाता है कि अब उत्तराखंड में भी चुनाव बूथ बनाए जा सकेंगे। वहां अधिकारियों की बातचीत हो गई है। अक्तूबर में ही सीनेट की पहली बैठक हो सकती है।

पूर्व एमपी ने कहा- सीनेट में सिखों को तवज्जो कम मिली
पंजाब के एक पूर्व एमपी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि सीनेट में मनोनीत सदस्यों की सूची में सिखों को कम स्थान दिया गया। अनुसूचित जाति के सदस्यों की संख्या भी महज एक है। इसका जवाब सोशल मीडिया पर भाजपा के दिग्गज दे रहे हैं। उधर, मनोनीत सदस्यों की सूची में कुछ भाजपा सदस्यों के नाम न आने पर उनमें नाराजगी है। हालांकि उन्हें दूसरे पद दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed