फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   changes in time schedule of haridwar train

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! हरिद्वार की ट्रेन का समय बढ़ गया है

Fri, 07 Aug 2015 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतनाली मंडी (महेंद्रगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतनाली मंडी (महेंद्रगढ़) Updated Fri, 07 Aug 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
changes in time schedule of haridwar train

बीकानेर-हरिद्वार होली-डे स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का समय एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन अब 4 सितंबर तक चलेगी। रेलवे प्रशासन ने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए सावन के माह में अतिरिक्त यातायात को दबाव को देखते हुए तय की है।

विज्ञापन


शुक्रवार से बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (5 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। ये जानकारी जनसंपर्क कार्यालय उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर की ओर से दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04735, बीकानेर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 7 अगस्त 2015 से 4 सितंबर 2015 तक किया जाएगा।

यह रेलगाड़ी बीकानेर से प्रत्येक शुक्रवार 19.45 बजे रवाना होकर 00.13 बजे लोहारू, 00.44 बजे महेन्द्रगढ़ और शनिवार सुबह 10.25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इन गाड़ियों का समय भी बढ़ा दिया गया

changes in time schedule of haridwar train

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04736 हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 8 अगस्त 2015 से 5 सितंबर 2015 तक हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार को 19.55 बजे रवाना होकर रविवार को प्रात: 4.07 बजे महेन्द्रगढ़, 04.38 बजे लोहारू और 9.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

इस रेलगाड़ी का दोनों दिशाओं में नापासर, सूडसर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, दिल्ली शहादरा, शामली, टापरी एवं रूड़की स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

ट्रेन के सतनाली स्टेशन पर ठहराव नहीं दिए जाने से क्षेत्रवासियों को निराशा ही हाथ लगी है जबकि महेंद्रगढ़वासियों में खुशी की लहर है। दैनिक रेलयात्री संघ के सचिव रामनिवास पाटोदा एवं राजेंद्र पोपल ने रेल विभाग का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed