फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Change in weather, dense fog may prevail today

Chandigarh News: मौसम में बदलाव, आज छा सकती है घनी धुंध

Wed, 06 Dec 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, dense fog may prevail today
चंडीगढ़। शहर में मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को सुबह और शाम के समय घनी धुंध रह सकती है। दिन के समय में मौसम सामान्य रहेगा लेकिन आने वाले दिनों में बादल छाने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार आगामी हफ्तों में भी धुंध रह सकती है। इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। धुंध के चलते विभाग ने वाहन चालकों को ड्राइविंग के समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि अगले कुछ महीनों में सर्दियां कम पड़ेगी यानी न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा रहेगा। चंडीगढ़ में ऐसा देखा भी जा रहा है। आईएमडी ने कहा था कि इस बार ठंड कम पड़ेगी। इसकी वजह से चंडीगढ़ समेत आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम भी रह सकता है।
विज्ञापन


रविवार के बाद हल्के बादल
मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा लेकिन रविवार के बाद हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed