Chandigarh: कलेक्टर रेट में बदलाव जल्द, प्रशासन जल्द जारी करेगा; बढ़ सकते हैं संपत्तियों के दाम
पिछले काफी समय से कलेक्टर रेट में संशोधन को लेकर मांग की जा रही थी। पिछली सदन की बैठक में एक पार्षद ने डीसी के सामने यह मुद्दा उठाया था, जिस पर जवाब देते हुए डीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा था कि समीक्षा की जा रही है और जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ प्रशासन जल्द नए कलेक्टर रेट जारी कर सकता है। कई सेक्टरों व इलाकों के दाम बढ़ाने की तैयारी है जबकि कुछ के कम भी हो सकते हैं। पिछले काफी समय से प्रशासन के स्तर पर बैठकें की जा रही थीं। दाम लगभग तय हो चुके हैं, सिर्फ अधिसूचना बाकी है।
कलेक्टर रेट बढ़ता है तो शहर में नई संपत्तियों का पंजीकरण महंगा हो जाएगा। इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने अप्रैल 2021 में कलेक्टर रेट में संशोधन किया था। अप्रैल 2021 में किए गए संशोधन में व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में 10 प्रतिशत और औद्योगिक भूखंडों की दरों में 5 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इस दौरान कृषि योग्य भूमि की दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। वहीं, रिहायशी संपत्तियों की दरों में किसी तरह की वृद्धि नहीं हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न संपत्ति श्रेणियों में वृद्धि और व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियों की दरों में कटौती की जा सकती है। चंडीगढ़ प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कलेक्टर दरों की समीक्षा की गई है। दाम तय कर लिए गए हैं। अब जल्द ही नोटिफिकेशन की जाएगी।
एक अधिकारी ने बताया कि पंजीकृत सेल डीड के विश्लेषण के साथ-साथ बाजार और गांवों के सर्वेक्षण के बाद कलेक्टर दरों को संशोधित किया जाएगा। कलेक्टर दर न्यूनतम संपत्ति मूल्य है, जिसके नीचे इसे सरकार के पास पंजीकृत नहीं किया जा सकता। कलेक्टर रेट पर स्टांप ड्यूटी भी चुकानी पड़ती है।
चंडीगढ़ में वर्तमान कलेक्टर रेट की दरें
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में कलेक्टर रेट 62,599 रुपये प्रति वर्ग गज है। कृषि भूमि के लिए यह 1.27 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है जबकि मध्य मार्ग सेक्टर 34/35 रोड, सेक्टर 22 और सेक्टर 34 में सब सिटी सेंटर के साथ व्यावसायिक संपत्तियां 3.75 लाख रुपये प्रति वर्ग गज है। सेक्टर-17 में कलेक्टर रेट 5.25 लाख रुपये प्रति वर्ग गज है जबकि मनीमाजरा मोटर मार्केट में 2.78 लाख रुपये प्रति वर्ग गज, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड/सोसायटी के फ्लैटों, औद्योगिक घरानों और उप्पल मार्बल आर्क, मनीमाजरा के फ्लैटों के लिए दरों की गणना प्लॉट आकार (प्रति वर्ग गज) के बजाय कवर्ड एरिया (प्रति वर्ग फीट) के आधार पर की जाती है। भूमि तल के लिए कलेक्टर रेट 4,500 रुपये प्रति वर्ग फीट तय है जबकि पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल के लिए यह क्रमशः 4,000 रुपये, 3,690 रुपये और 3,200 रुपये है। उप्पल मार्बल आर्क के लिए यह 6,000 रुपये प्रति वर्ग फीट तय किया गया है।